अदाणी ग्रीन ने एक साल में 5 गीगावॉट क्षमता जोड़कर बनाया नया रिकॉर्ड

अहमदाबाद: Adani Green Energy Limited ने वित्त वर्ष 2025-26 में 5,051 मेगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ कंपनी का कुल परिचालन पोर्टफोलियो बढ़कर 19.3 गीगावॉट हो गया है। कंपनी के अनुसार, यह चीन को छोड़कर किसी भी कंपनी द्वारा एक वर्ष में किया गया सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड क्षमता विस्तार है। 

नई क्षमता में 3,409 मेगावॉट सौर, 686 मेगावॉट पवन और 956 मेगावॉट पवन-सौर हाइब्रिड परियोजनाएं शामिल हैं। कंपनी का अनुमान है कि इससे हर साल करीब एक करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा। वहीं, 19.3 गीगावॉट का कुल पोर्टफोलियो सालाना लगभग 3.6 करोड़ टन कार्बन ऑफसेट करेगा। 

यह भी पढ़े - अस्पताल जाते समय संवेदनशीलता और संयम जरूरी : डॉ. अतुल मलिकराम

IMG-20260401-WA0060

कंपनी ने बताया कि नई जोड़ी गई क्षमता का बड़ा हिस्सा गुजरात के खावड़ा में विकसित किए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में लगाया गया है। 538 वर्ग किलोमीटर में फैले इस प्रोजेक्ट में 2029 तक 30 गीगावॉट क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य है, जिसमें से अब तक 9.4 गीगावॉट क्षमता स्थापित की जा चुकी है। 

IMG-20260401-WA0058

सागर अदाणी ने कहा कि 5 गीगावॉट से अधिक नई क्षमता जोड़ना भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो देश को क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन और लो-कार्बन इकोनॉमी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाएगी। 

कंपनी ने खावड़ा में 1,376 मेगावॉट-घंटे बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) भी चालू किया है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-लोकेशन इंस्टॉलेशन्स में से एक बताया गया है। 

IMG-20260401-WA0059

Adani Green Energy Limited ने कहा कि यह उपलब्धि उसे 2030 तक 50 गीगावॉट क्षमता के लक्ष्य की दिशा में और मजबूती देगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.