Road Accident in Ballia : सड़क हादसे में पूर्व प्रधान समेत दो घायल

बलिया : रसड़ा-फेफना मार्ग पर रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही दूसरी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रसड़ा से अपने गांव लौट रहे अमहर पट्टी दक्षिण निवासी पूर्व प्रधान 50 वर्षीय मुरारी तिवारी और 29 वर्षीय रमाशंकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े - राम नवमी से पहले जगमगाई अयोध्या, दिव्य रोशनी से निखरा धार्मिक स्वरूप

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.