- Hindi News
- भारत
- न्यूट्रिका ने लॉन्च किया ‘येलो मस्टर्ड ऑइल’, नेचुरल कुकिंग रेंज हुई मजबूत
न्यूट्रिका ने लॉन्च किया ‘येलो मस्टर्ड ऑइल’, नेचुरल कुकिंग रेंज हुई मजबूत
नई दिल्ली: बीएन एग्रीटेक के लाइफस्टाइल और वेलनेस ब्रांड Nutrica ने अपने कुकिंग ऑयल पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ‘न्यूट्रिका येलो मस्टर्ड ऑइल’ लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा कि इस नए उत्पाद के साथ उसकी नेचुरल कुकिंग प्रोडक्ट्स रेंज और मजबूत हुई है।
कंपनी ने बताया कि यह तेल भारतीय किचन में तड़का, सब्जी, करी, मरीनेशन और पारंपरिक व्यंजनों के लिए उपयुक्त है। इसमें सरसों के दानों की प्राकृतिक खुशबू और असली स्वाद को बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
प्रोडक्ट 1 लीटर पीईटी बोतल और 5 लीटर टिन कंटेनर में उपलब्ध होगा। शुरुआती चरण में इसकी बिक्री दिल्ली-एनसीआर के जनरल ट्रेड स्टोर्स और रिटेल आउटलेट्स पर की जाएगी।
स्पर्श सचर, डायरेक्टर एवं बिजनेस हेड-एफएमसीजी, Nutrica ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ऐसे उत्पाद उपलब्ध कराना है, जो भारतीय रसोई की पारंपरिक शुद्धता और आधुनिक स्वास्थ्य जरूरतों के बीच संतुलन स्थापित करें।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह उत्पाद तैयार किया गया है, जिससे घर की रोजमर्रा की कुकिंग को और बेहतर तथा स्वादिष्ट बनाया जा सके।
कंपनी का कहना है कि यह लॉन्च उसके क्लीन-लेबल और नेचुरल फूड प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो को और विस्तार देगा तथा आधुनिक घरों के लिए शुद्ध और प्रमाणिक कुकिंग विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है।
