- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा ट्विस्ट: पुष्पा का वकालत लाइसेंस निलंबित, जिंदगी में मचा भूचाल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा ट्विस्ट: पुष्पा का वकालत लाइसेंस निलंबित, जिंदगी में मचा भूचाल
मुंबई: Sony SAB के लोकप्रिय शो पुष्पा इम्पॉसिबल में अब कहानी एक बेहद नाटकीय मोड़ लेने जा रही है। शो की मुख्य किरदार पुष्पा की जिंदगी उस समय बिखरती नजर आएगी, जब उसका वकालत करने का लाइसेंस निलंबित हो जाएगा।
सबसे बड़ा झटका तब लगता है, जब पुष्पा का लीगल लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया जाता है। यह सिर्फ उसके करियर पर नहीं, बल्कि उसकी पहचान और आत्मसम्मान पर भी गहरी चोट करता है।
कहानी में इसी बीच मुस्कान बामने द्वारा निभाई जा रही शनाया की चालाकियां भी सामने आने लगती हैं। हालांकि पुष्पा बिना ठोस सबूत के उसे दोषी ठहराने से इनकार करती है और अपने सिद्धांतों पर कायम रहती है।
अपमान और दर्द के बावजूद पुष्पा सच को सामने लाने और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए गरिमा के साथ लड़ाई लड़ने का फैसला करती है। परिवार और अपनों के समर्थन से वह सच्चाई की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश करती है, जबकि दूसरी ओर शनाया हालात को अपने पक्ष में मोड़ने की रणनीति में लगी रहती है।
पुष्पा का किरदार निभा रहीं करुणा पांडे ने कहा, “रिश्वत जैसे गंभीर आरोप और लाइसेंस खोना सिर्फ करियर का नुकसान नहीं, बल्कि उसकी पूरी पहचान को झकझोर देता है। सबसे खास बात यह है कि दर्द और अपमान के बावजूद वह अपने मूल्यों को नहीं छोड़ती।”
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पुष्पा अपनी बेगुनाही साबित कर अपनी पहचान वापस हासिल कर पाएगी या यह आरोप उसकी जिंदगी पर हमेशा के लिए निशान छोड़ देगा।
पुष्पा इम्पॉसिबल हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सिर्फ Sony SAB पर प्रसारित होता है।
