- Hindi News
- भारत
- एएएचएल-ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की देश की पहली इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स सेवा
एएएचएल-ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की देश की पहली इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स सेवा
मुंबई: Adani Airport Holdings Limited और Blinkit ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-2 पर देश की पहली ‘इन-टर्मिनल’ क्विक कॉमर्स डिलीवरी सेवा शुरू की है। कंपनी के अनुसार, किसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा एयरपोर्ट टर्मिनल के भीतर शुरू की गई यह भारत की पहली सेवा है।
कंपनी ने बताया कि डिलीवरी का काम प्रशिक्षित ऑन-ग्राउंड स्टाफ द्वारा किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सहज अनुभव मिलेगा। सुरक्षा नियमों के अनुरूप पैकेज्ड पानी, कोल्ड ड्रिंक्स और जूस जैसे स्वीकृत तरल पदार्थ भी टर्मिनल के भीतर उपलब्ध इन्वेंट्री से मंगाए जा सकेंगे।

Adani Airport Holdings Limited के प्रवक्ता ने कहा कि यह पहल एयरपोर्ट अनुभव को डिजिटल सेवाओं के जरिए और बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उनका कहना है कि इससे यात्री अपने समय का बेहतर उपयोग कर सकेंगे और यात्रा के दौरान जरूरी सामान तुरंत प्राप्त कर पाएंगे।
कंपनी के अनुसार, यह पहल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ डिजिटल रिटेल और नॉन-एयरो रेवेन्यू ग्रोथ को भी मजबूती देगी। फिलहाल यह सेवा छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के टर्मिनल-2 घरेलू प्रस्थान क्षेत्र में शुरू की गई है।
