- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : पिकअप-टेंपो की भिड़ंत में तीन घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
बलिया : पिकअप-टेंपो की भिड़ंत में तीन घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
On
बलिया : सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। हादसा नगरा मोड़ के पास हुआ, जहां टक्कर के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में टेंपो सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र तुरहा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि सूरज और मिट्ठू का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ मामले की जांच में जुटी है।
खबरें और भी हैं
बलिया : पिकअप-टेंपो की भिड़ंत में तीन घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
By Parakh Khabar
Road Accident in Ballia : सड़क हादसे में पूर्व प्रधान समेत दो घायल
By Parakh Khabar
बाराबंकी : गंदगी और जंग लगे स्ट्रेचर से मरीजों की सुरक्षा पर सवाल
By Parakh Khabar
अदाणी ग्रीन ने एक साल में 5 गीगावॉट क्षमता जोड़कर बनाया नया रिकॉर्ड
By Parakh Khabar
Latest News
02 Apr 2026 08:31:05
बलिया : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा रसड़ा स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर के...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
