‘दिव्य प्रेम’ में मेघा रे का दमदार एक्शन अवतार, बोलीं— स्टंट्स मेरे लिए मुश्किल नहीं, जुनून हैं

मध्य प्रदेश: दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी में दिव्या का किरदार निभा रहीं मेघा रे इन दिनों अपने दमदार एक्शन और स्टंट सीक्वेंस को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने कहा कि शो में लगातार हाई-एनर्जी स्टंट करना उनके लिए चुनौती नहीं, बल्कि एक जुनून जैसा है।

मेघा ने बताया कि शो में ‘सुपर आंटी’ के रूप में हर हफ्ते उन्हें नए स्टंट करने का मौका मिल रहा है, जो उनके लिए बेहद रोमांचक अनुभव है। उन्होंने कहा कि बचपन में The Dark Knight Trilogy और खासतौर पर Batman से उन्हें काफी प्रेरणा मिली थी।

यह भी पढ़े - ‘इत्ती सी खुशी’ के सेट पर बना पारिवारिक रिश्ता, नेहा एस.के. मेहता ने सुम्बुल तौकीर खान संग बॉन्डिंग पर की खुलकर बात

अभिनेत्री ने कहा, “किशोरावस्था में बैटमैन मेरे सबसे पसंदीदा सुपरहीरो थे और अब मुझे लगता है कि मैं अपने तरीके से वही सपना जी रही हूं। यह मेरे लिए अद्भुत एहसास है।”

मेघा रे ने बताया कि डांस बैकग्राउंड होने की वजह से एक्शन सीन उनके लिए काफी सहज हो जाते हैं। बॉडी पोस्टर, मूवमेंट और फुर्ती जैसे पहलुओं में डांस ने उनकी काफी मदद की है। उन्होंने कहा कि शो में दिखाई देने वाले अधिकांश एक्शन सीन वह खुद करती हैं।

उन्होंने Batman के अलावा Wanda Maximoff और Marvel Cinematic Universe के एवेंजर्स किरदारों से भी प्रेरणा लेने की बात कही।

फिटनेस पर जोर देते हुए मेघा ने कहा कि ऐसे किरदारों के लिए शारीरिक रूप से मजबूत रहना बेहद जरूरी है। वह अपनी डाइट और रूटीन में अनुशासन बनाए रखती हैं, जिससे स्टंट्स को बेहतर तरीके से निभाने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि इन एक्शन सीन्स ने न केवल उनके किरदार को और रोचक बनाया है, बल्कि एक अभिनेता के रूप में उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है।

गौरतलब है कि दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी हर सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे सिर्फ सन नियो पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.