- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बिजनौर
- UP: वन-वे हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर ने बाइक और पिकअप को रौंदा, शेरकोट में तीन लोगों की मौत
UP: वन-वे हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर ने बाइक और पिकअप को रौंदा, शेरकोट में तीन लोगों की मौत
On
बिजनौर। जनपद बिजनौर के शेरकोट क्षेत्र में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक और पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार और पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर दोनों वाहनों को करीब 30 मीटर तक घसीटता ले गया।
पिकअप चला रहे फिरोज पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी नई बस्ती जसपुर की भी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद कंटेनर चालक फरार हो गया। एसपी पूर्वी धामपुर एके श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। गुस्साये लोगों ने बताया कि हाईवे के वन वे होने के बाद लगातार हादसे हो रहे हैं। एक महीने में नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
खबरें और भी हैं
अदाणी ग्रीन ने एक साल में 5 गीगावॉट क्षमता जोड़कर बनाया नया रिकॉर्ड
By Parakh Khabar
Latest News
02 Apr 2026 06:10:38
बाराबंकी : जिले के रामसनेही घाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गंदगी और जंग लगे स्ट्रेचर के इस्तेमाल को...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
