बलिया: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में चयनित होकर चार छात्रों ने बढ़ाया स्कूल का मान

बलिया: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, बस्तौरा (रसड़ा) में शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डूहां टोला के चार मेधावी छात्रों का चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ छात्रों के घरों में भी खुशी का माहौल है।

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए आवासीय सुविधा वाला संस्थान है, जहां एससी, एसटी, ओबीसी एवं सामान्य वर्ग के छात्रों को कक्षा 6 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाती है। यहां छात्रों का चयन पूरी तरह मेधा के आधार पर किया जाता है।

यह भी पढ़े - बलिया में संविदा लाइनमैन की करंट से मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

चयनित छात्रों में ऋतुराज सिंह (76%), पाल सिंह (39%), पृथ्वीराज (62%) और अंकित कुमार (66%) शामिल हैं। इन छात्रों की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों की अहम भूमिका रही, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा के लिए विशेष मार्गदर्शन और तैयारी कराई।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम प्रसाद रंजन ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।

इस अवसर पर सहायक अध्यापक नियाज अहमद, अजय प्रताप मिश्र, मनीष कुमार, डॉ. विनय कुमार भारद्वाज, राहुल कुमार गुप्ता, विजेंद्र कुमार, तुफैल अहमद, अंकित, मयंक, मनोज कुमार, श्रीमती सुमन प्रजापति और श्रीमती शशिकला सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों का मुंह मीठा कराकर आशीर्वाद दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया बीएसए की बड़ी कार्रवाई: फर्जी अंकपत्र पर नौकरी पाने वाले प्रधानाध्यापक बर्खास्त, 20 साल की सेवा शून्य बलिया बीएसए की बड़ी कार्रवाई: फर्जी अंकपत्र पर नौकरी पाने वाले प्रधानाध्यापक बर्खास्त, 20 साल की सेवा शून्य
बलिया: बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले एक प्रधानाध्यापक पर बड़ी कार्रवाई हुई है।...
बलिया: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में चयनित होकर चार छात्रों ने बढ़ाया स्कूल का मान
बलिया में ‘भृगु काशी’ की परिकल्पना साकार, श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में बह रही अध्यात्म की अविरल धारा
भृगु भूमि इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, मेधावी छात्र सम्मानित
बलिया: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में चार मेधावी छात्रों का चयन, क्षेत्र में खुशी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.