- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सुल्तानपुर
- सुलतानपुर में गोमांस मामले में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
सुलतानपुर में गोमांस मामले में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
सुलतानपुर: गोसाईगंज थाना क्षेत्र में गोमांस से जुड़े एक मामले में कथित लापरवाही और गंभीर अनियमितताओं के आरोप में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने एक निरीक्षक, एक उप निरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
हालांकि, घटनास्थल के वीडियो में भारी मात्रा में बरामद सामग्री दिखाई देने के बावजूद पुलिस रिपोर्ट में उसका समुचित उल्लेख नहीं किया गया। इसी आधार पर अदालत ने आरोपियों की रिमांड अर्जी खारिज करते हुए सभी आठ आरोपियों को रिहा कर दिया।
इस घटनाक्रम के बाद कुछ संगठनों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। मामले की जांच कराए जाने पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय, उप निरीक्षक अनिल यादव और हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय का हाल ही में बल्दीराय थाने में स्थानांतरण किया गया था, लेकिन नया कार्यभार ग्रहण करने से पहले ही उन पर निलंबन की कार्रवाई हो गई।
