मुजफ्फरनगर में स्कूल बस और बाइक की भीषण टक्कर, दो बच्चों समेत तीन की मौत

मुजफ्फरनगर: जिले के तितावी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार हादसा हैदरनगर-जलालपुर मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कूल बस ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर एक ही परिवार के चार लोग सवार थे।

यह भी पढ़े - बलिया में जला शव मिलने से हड़कम्प, जांच में जुटी पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान महिपाल (45), उनके बेटे अभि (8) और बेटी राधिका (12) के रूप में हुई है। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में महिपाल की पत्नी पूनम (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बस चालक सुरेंद्र को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.