- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बाराबंकी
- बाराबंकी में रफ्तार का कहर: सड़क हादसों में पुजारी समेत दो की मौत, चार घायल
बाराबंकी में रफ्तार का कहर: सड़क हादसों में पुजारी समेत दो की मौत, चार घायल
बाराबंकी: जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक मंदिर के पुजारी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक अन्य घटना में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सदुल्लापुर चौराहे के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए फौजदार (70) ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्हें पहले सीएचसी सूरतगंज और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
वहीं, रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर दयारामपुरवा गांव के पास बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र निवासी साहब दीन, उनके साथी काशीराम और एक किशोरी शामिल हैं। सभी का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
इसी बीच सतरिख थाना क्षेत्र के लखैचा गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले हरीलाल यादव (60) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि वह सोमवार शाम ऑफिस में बैठे थे, तभी अचानक गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लगातार हो रहे हादसों से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।
