भृगु भूमि इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, मेधावी छात्र सम्मानित

बलिया: हरपुर बहुआरा स्थित भृगु भूमि इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यालय परिसर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्साह से सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नृत्य, गीत और अन्य प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

यह भी पढ़े - बलिया में गैस एजेंसी पर छापा, 1015 भरे सिलेंडर गायब; मैनेजर पर मुकदमा

समारोह के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी शिक्षा क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक विपिन बिहारी तिवारी, शैलेश तिवारी और प्रधानाचार्या नेहा राय ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने तथा शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार बनाए रखने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिव कुमार मिश्रा, वाचस्पति दुबे और कमलेश तिवारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा और संस्कार के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में अभिभावकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया बीएसए की बड़ी कार्रवाई: फर्जी अंकपत्र पर नौकरी पाने वाले प्रधानाध्यापक बर्खास्त, 20 साल की सेवा शून्य बलिया बीएसए की बड़ी कार्रवाई: फर्जी अंकपत्र पर नौकरी पाने वाले प्रधानाध्यापक बर्खास्त, 20 साल की सेवा शून्य
बलिया: बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले एक प्रधानाध्यापक पर बड़ी कार्रवाई हुई है।...
बलिया: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में चयनित होकर चार छात्रों ने बढ़ाया स्कूल का मान
बलिया में ‘भृगु काशी’ की परिकल्पना साकार, श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में बह रही अध्यात्म की अविरल धारा
भृगु भूमि इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, मेधावी छात्र सम्मानित
बलिया: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में चार मेधावी छात्रों का चयन, क्षेत्र में खुशी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.