बस्ती: ओलावृष्टि से हुये फसलों के नुकसान की भरपाई करे सरकार- कांग्रेस

बस्ती: विगत दिनों उ.प्र. में ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से किसानों की खड़ी फसलें बरबाद हो गई हैं। गेहूं, आलू, तिलहनी फसलों का भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुये मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपा और किसानों को अविलम्ब मुआवजा दिये जाने की मांग किया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ की अगुवाई में कांग्रेसी गांधी कला भवन स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष इकट्ठा हुये।

यहां से किसानों को मुआवजा दिये जाने की मांग से सम्बन्धित नारे लगाते हुये सदर तहसील पहुचें और उप जिलाधिकारी के पेशकार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा मुख्यमंत्री ने किसानों के नुकसान की भरपाई के लिये 24 घण्टे के भीतर मुआवजा दिये जाने की घोषणा की गई थी लेकिन अभी तक किसानों को मुआवजा नही मिला। उन्होने कहा कथनी और करनी में समानता लाते हुये किसानों को अविलम्ब मुआवजा दिया जाये। प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़े और उनके सामने अनाज का संकट उत्पन्न हो इससे पहले उन्हे मुआवजा दे दिया जाना चाहिये। 24 घण्टे में मुआवजा दिये जाने की घोषणा कर मुख्यमंत्री ने वाहवाही तो लूट ली किन्तु किसानों को राहत नही मिली।

यह भी पढ़े - महाशिवरात्रि 2026 आज: महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से होगा शृंगार

जिला मीडिया प्रभारी ने कहा वादा खिलाफी में भाजपा का कोई जवाब नही है। झेठे वादों और गोदी मीडिया के सहारे सत्ता बार बार नही हासिल की जा सकती। 2024 के चुनाव में मतदाता सबक सिखाने को तैयार हैं। प्रदर्शन और ज्ञापने सौंपने के दौरान साधूसरन आर्या, गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, अतीउल्लाह िद्धीकी, शौकत अली नन्हू, आदित्य त्रिपाठी, डा. वाहिद सिद्धीकी, पिण्टू मिश्रा, अशफाक आलम कुरेसी, मंजू पाण्डेय, राजेन्द्र चतुर्वेदी, अलीम अख्तर, मनोज त्रिपाठी, आशुतोष पाण्डेय, मो. अशरफ, दूधनाथ पटेल, अंगद कुमार निषाद, सलाहुद्दीन बित्त्न, ओमप्रकाश पाण्डेय, बबलू गुप्ता, मो. अकरम आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स का आईपीओ 23 फरवरी को खुलेगा, प्राइस बैंड 1,000–1,053 रुपये तय क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स का आईपीओ 23 फरवरी को खुलेगा, प्राइस बैंड 1,000–1,053 रुपये तय
लखनऊ। भारत की प्रमुख कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल (सीएंडआई) रिन्यूएबल एनर्जी प्रदाता कंपनी क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स लिमिटेड ने अपने...
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: गूगल सीईओ सुंदर पिचाई दिल्ली पहुंचे, 20 फरवरी को देंगे कीनोट संबोधन
अदाणी पोर्ट्स और मार्सेईल फॉस पोर्ट के बीच रणनीतिक समझौता, भारत–यूरोप कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात, पीएम मोदी का पत्र सौंपा
आईआईटी कानपुर के 1990 बैच के पूर्व छात्रों ने 13.2 करोड़ रुपये का सहयोग दिया
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.