सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में बजनी थी शहनाई, मचा हड़कंप।

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक की दो महीने बाद शादी होनी थी। मगर, शादी की शहनाई बजने से पहले ही उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इसके साथ ही आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

तीन भाइयों में था सबसे बड़ा

बरेली देहात के भमोरा थाना क्षेत्र के कुलड़िया गांव निवासी विष्णु (24 वर्ष) देवरनिया गांव में पानी की टंकी का निर्माण कार्य कर रहा था। वह केसरपुर गांव निवासी तौफीक के साथ हाईवे पर स्थित ढाबे पर खाना खाने आया था। इसी दौरान हाईवे पर तेज गति से आ रहे अज्ञात बहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें विष्णु और तौफीक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। विष्णु ने कुछ घंटों बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इसके साथ ही आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के पिता धर्म प्रकाश ने बताया कि विष्णु तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका शादी को रिश्ता लग गया था। दो महीने बाद शादी होनी थी। जिसके चलते पूरा घर शादी की तैयारी में लगा था। मगर, हादसा सड़क हादसे में विष्णु की मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम

सड़क हादसे में विष्णु की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.मां की हालत बदहवास हो गई है। रिश्तेदार, और गांव के लोगों की सांत्वना देने को भीड़ लग गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.