- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- उन्नाव
- लखनऊ–कानपुर हाईवे पर ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपती व दो बच्चों की मौत
लखनऊ–कानपुर हाईवे पर ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपती व दो बच्चों की मौत
उन्नाव। लखनऊ–कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। हादसा भल्ला फार्म तिराहे के पास हुआ।
बताया गया कि भल्ला फार्म तिराहे के पास वीरेंद्र ने पीछे आ रहे साढ़ू का इंतजार करने के लिए बाइक रोकी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे एक कंटेनर को टक्कर मार दी, जिससे कंटेनर हाईवे पर पलट गया। इसके बाद ट्रक चालक भागने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक सवार परिवार को कुचलता हुआ निकल गया।
हादसे में वीरेंद्र, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ी बेटी नैनसी साढ़ू की बाइक पर होने के कारण बच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
