Bareilly News: मकान के गेट पर मिला युवक का शव, चेहरे और गले पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के घुर समसपुर गांव में एक युवक का शव उसके ही मकान के गेट पर संदिग्ध हालात में मिला। मृतक के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे, जिससे परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

गेट पर पड़ा मिला शव

गुरुवार सुबह गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 35 वर्षीय इकबाल अहमद का शव उनके घर के गेट के पास पड़ा मिला। पड़ोसियों ने उन्हें तुरंत राममूर्ति स्मारक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घर में अकेले थे इकबाल

परिजनों के अनुसार, इकबाल जरी का काम करते थे। बुधवार को वे अपनी पत्नी शहनाज और बच्चों को ससुराल छोड़कर लौटे थे, जिसके बाद घर में अकेले थे। अगली सुबह लगभग 6 बजे पड़ोसियों ने उन्हें गेट पर पड़ा देखा और आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

हत्या या हादसा? पुलिस कर रही जांच

मृतक के साले सिराज अहमद ने बताया कि इकबाल के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे, जिससे उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी पर शक नहीं जताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

परिवार में गम और दहशत

इकबाल की मौत से परिवार में मातम छा गया है और पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार
ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता, जीते ₹94 लाख
एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, 24 नवंबर को होगा प्रीमियर
धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.