Bareilly News: युवती को बदनाम करने के लिए अश्लील पोस्टर चिपकाए, परिवार ने दर्ज कराई शिकायत

फतेहगंज पूर्वी: महिला सुरक्षा के दावों के बीच शोहदों की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फतेहगंज पूर्वी में एक युवती की शादी रोकने के लिए असामाजिक तत्वों ने उसके मोहल्ले में फोटो और मोबाइल नंबर के साथ अश्लील पोस्टर चिपका दिए। यही नहीं, उन्होंने परिवार को धमकी भी दी कि वे शादी नहीं होने देंगे और युवती को जबरन उठा ले जाएंगे।

परिवार ने खुद हटाए पोस्टर, फिर दर्ज कराई शिकायत

युवती के पिता के मुताबिक, कुछ शोहदे काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे, जिससे उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया था। जब उन्होंने हाल ही में बेटी की शादी तय की, तो आरोपी इसे रोकने के लिए उसे बदनाम करने की कोशिश करने लगे। रविवार रात मोहल्ले में अश्लील बातें लिखे पोस्टर चिपका दिए गए, जिनमें युवती की तस्वीर और मोबाइल नंबर भी था।

यह भी पढ़े - UP News: बरेली जंक्शन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन से गिरकर फार्मासिस्ट की मौत, पत्नी के सामने टूटा परिवार का सहारा

सुबह जब परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने खुद पूरे मोहल्ले में घूम-घूमकर पोस्टर हटाए। इसके बाद युवती की मां ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मां का दर्द: "मेरी बेटी आत्महत्या कर लेगी"

थाने पहुंची युवती की मां ने बताया कि इस घटना के बाद उनकी बेटी गहरे सदमे में है और किसी से बात नहीं कर रही। मोहल्ले में पोस्टर लगने के बाद अनजान लोगों के फोन भी आने लगे, जिससे परेशान होकर उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। मां ने आशंका जताई कि अवसाद के कारण बेटी आत्महत्या भी कर सकती है।

शहर में पिता के साथ जा रही युवती से छेड़खानी, एक आरोपी गिरफ्तार

बरेली शहर में भी महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार सुबह 11 बजे मिशन अस्पताल के सामने एक युवती अपने पिता के साथ जा रही थी, जब दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

युवती के पिता ने विरोध किया, लेकिन आरोपी धमकाने लगे। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर राहगीरों की मदद मांगी। मौके पर इकट्ठी हुई भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा युवक फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेकपुर, सुभाषनगर निवासी युवक के रूप में हुई, जो शटरिंग का काम करता है। हालांकि, युवती के पिता ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है, जिसके कारण केस दर्ज नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.