Bareilly News: छुट्टा पशु से टकराने के बाद आग का गोला बनी कार, कैशियर ने कूदकर बचाई अपनी जान

बरेली। बड़ा बाईपास पर नवदिया झादा के पास अचानक सांड़ आने से उससे बैंक कैशियर की कार टकरा गई। कैशियर ने बचने के लिए तेजी से ब्रेक लगाए तो स्पार्किंग से कार में आग लग गई। कैशियर ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

सुभाषनगर निवासी रविकांत ने बताया कि वह फरीदपुर में ग्रामीण बैंक शाखा में कैशियर हैं। वह बृहस्पतिवार सुबह बैंक के लिए निकले थे। बड़ा बाईपास पर नवदिया झादा के आगे पुल के पास अचानक उनकी कार के सामने सांड़ आ गया और कार उससे टकरा गई। उन्होंने अचानक ब्रेक लगाए तो स्पार्किंग से कार में आग लग गई। उन्होंने तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। 

घटना के बाद बड़ा बाईपास की एक लेन पर यातायात थम गया। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो PCS अधिकारियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जिले के...
लखनऊ के ‘शर्मा जी की चाय’ के ऑनलाइन ऑर्डर में 7 गुना से ज्यादा उछाल, 2019 के 6,984 से बढ़कर 2025 में 50,054 पार
‘यादें’ के नए ट्रैक में सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देंगे डॉ. देव, इक़बाल खान बोले- “मानवता के रास्ते में कोई भी सामाजिक नियम आड़े नहीं आना चाहिए”
‘यादें’ के नए ट्रैक के लिए इकबाल खान ने बदली आवाज़ का अंदाज़, बोले- “स्त्रैण गुण लाने के लिए कीं खास वॉइस एक्सरसाइज”
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में PAT 196.5% बढ़कर ₹1,045 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.