- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- UP Breaking: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग का छापा, भारी पुलिस बल तैनात
UP Breaking: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग का छापा, भारी पुलिस बल तैनात
On
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह के गोमतीनगर स्थित आवास और कार्यालय पर बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
उमाशंकर सिंह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैं और वर्तमान में बसपा के इकलौते विधायक हैं। वह गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और इलाज के चलते लखनऊ स्थित आवास पर आइसोलेशन में रह रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान आवास पर बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है। हालांकि, इस संबंध में आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
आयकर विभाग ने छापेमारी के कारणों और संभावित बरामदगी को लेकर भी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं।
खबरें और भी हैं
Ballia News: सड़क हादसे में बलिया के युवा व्यवसायी की मौत
By Parakh Khabar
Latest News
26 Feb 2026 04:03:58
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने कथित तौर पर नौकरी का झांसा देकर युवतियों के शोषण, धर्मांतरण...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
