बरेली: सिपाही पर अपहरण और दुष्कर्म करने की धमकी देने का आरोप, महिला की शिकायत पर FIR

बरेली: एक महिला ने सिपाही पर बेटियों का अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत पर बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बारादरी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि मोहल्ले में अभिषेक भारती उर्फ पारूल रहता है। अभिषेक सिपाही के पद पर मुरादाबाद में तैनात है। एक मामले में उसकी विभागीय जांच भी चल रही है। वह उनके परिवार से रंजिश मानता है। आरोप है कि 3 सितंबर को वह उनके घर में घुस आया और गाली गलौज की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उनकी बेटियों से दुष्कर्म करने की धमकी दी है। आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। आरोपी कहता है कि वह पुलिस में है, उसका कोई कुछ नहीं कर पाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.