डीएम ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की, कहा- समय पर मिले वेतन और मानदेय

बाराबंकी : कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सकों के वेतन एवं आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार ने जानकारी दी कि बजट प्राप्त हो चुका है और एक सप्ताह के भीतर चिकित्सकों का वेतन तथा आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े - बाराबंकी में दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा विशाल पेड़, दो की मौत

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक माह की 10 तारीख से पहले सभी सीएचसी अधीक्षक ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक अनिवार्य रूप से कराएं। हैदरगढ़ और सिद्धौर में बैठक न होने पर संबंधित अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान डीएम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने, आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने तथा निक्षय मित्र अभियान के तहत टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए जनसहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं के रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा करते हुए एम्बुलेंस को हॉटस्पॉट स्थलों पर उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्स-रे सुविधा, साफ-सफाई व्यवस्था और शौचालयों की मरम्मत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सीएचसी अधीक्षक, बीपीएम, बीसीपीएम और आयुष्मान अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

CM शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बेकसूर साबित हुआ बलिया का राज सिंह, बहन बोलीं- “मेरी मां की परवरिश गलत नहीं” CM शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बेकसूर साबित हुआ बलिया का राज सिंह, बहन बोलीं- “मेरी मां की परवरिश गलत नहीं”
बलिया : पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गलत पहचान के चलते गिरफ्तार किए...
पश्चिम बंगाल के नेता के सहयोगी हत्याकांड में बलिया से आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्तौल समेत हथियार बरामद
Barabanki Crime News: बाराबंकी में अलग-अलग घटनाओं से सनसनी, झाड़ियों में महिला का शव मिला, नहर में उतरा वृद्धा का शव
डीएम ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की, कहा- समय पर मिले वेतन और मानदेय
Road Accident : सड़क दुर्घटनाओं पर सख्त हुए सीएम योगी, बोले- हर जीवन अनमोल, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.