‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में अब मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज़, खास एक घंटे के एपिसोड्स होंगे प्रसारित

मुंबई, मई 2026 : सोनी सब का लोकप्रिय फैमिली ड्रामा पुष्पा इम्पॉसिबल अब दर्शकों के लिए खास एक घंटे के एपिसोड्स लेकर आ रहा है। पुष्पा इम्पॉसिबल का पावर आवर 18 मई से हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे से 10 बजे तक प्रसारित किया जाएगा। आने वाले एपिसोड्स में रिश्तों, प्यार, भावनाओं और पारिवारिक ड्रामे को और गहराई से दिखाया जाएगा।

नई कहानी में दर्शक देखेंगे कि निडर पुष्पा एक बार फिर प्यार और परिवार के लिए मजबूती से खड़ी होती है। चॉल में रोमांस की नई कहानी शुरू होती है, जहां कई कपल्स अपने रिश्तों को स्वीकार करने और उनके लिए संघर्ष करने का साहस जुटाते नजर आएंगे। इसी बीच अजित सुब्बू और उसकी गर्लफ्रेंड शिखा को शिखा के प्रभावशाली परिवार के विरोध का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़े - ‘फूल पिशि ओ एडवर्ड’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री और डार्क ह्यूमर का अनोखा संगम

पुष्पा अपने अंदाज में दोनों का साथ देती है और मानती है कि सच्चे प्यार को हमेशा एक मौका मिलना चाहिए। वह हर हाल में इस रिश्ते को बचाने की कोशिश करती है। लेकिन हालात तब तनावपूर्ण हो जाते हैं जब शिखा का भाई बापोदरा चॉल पहुंचकर पुष्पा और अजित सुब्बू को धमकी देता है कि यदि उन्होंने शिखा से दूरी नहीं बनाई तो वह पूरी चॉल को आग लगा देगा।

अब सवाल यह है कि क्या पुष्पा अजित सुब्बू और शिखा के प्यार को बचा पाएगी या बापोदरा चॉल पर मंडराता खतरा सब कुछ बदल देगा।

शो में पुष्पा का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री करुणा पांडे ने कहा, “पुष्पा हमेशा वही करती है जो उसे सही लगता है, चाहे सामने कोई भी क्यों न हो। वह दिल की सुनती है और परिणामों की परवाह नहीं करती। मुझे लगता है कि सच्चे प्यार को हमेशा एक मौका मिलना चाहिए और उसके लिए खड़े होने में हिम्मत चाहिए। इन खास एपिसोड्स की शूटिंग का अनुभव बेहद शानदार रहा और दर्शकों को भी इसमें भावनाओं और मनोरंजन का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा।”

पुष्पा इम्पॉसिबल का विशेष एक घंटे का प्रसारण हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे केवल सोनी सब पर देखा जा सकेगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.