स्कोडा ऑटो इंडिया ने लॉन्च किया नया ‘G.O.A.T’ अभियान, ट्रैक पर बनाया रिकॉर्ड

उदयपुर, मई 2026 : स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपने नए ब्रांड अभियान ‘G.O.A.T (ग्रेटेस्ट ऑन अ ट्रैक)’ के जरिए अपनी परफॉर्मेंस और मोटरस्पोर्ट विरासत को नई पहचान दी है। कंपनी ने इस अभियान की शुरुआत एक खास रिकॉर्ड के साथ की, जिसमें एक ही निर्माता की कारों द्वारा सर्किट पर सबसे तेज मल्टी-कार रिले का रिकॉर्ड बनाया गया। यह उपलब्धि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज की गई है।

स्कोडा ऑटो की 130 वर्षों की वैश्विक विरासत और 125 वर्षों के मोटरस्पोर्ट इतिहास को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इस अभियान का उद्देश्य ब्रांड की परफॉर्मेंस-केंद्रित इंजीनियरिंग और डायनेमिक क्षमताओं को प्रमुखता से सामने लाना है। कंपनी ने अपने प्रतिष्ठित आरएस (रैली स्पोर्ट) बैज के 50 वर्षों से अधिक लंबे सफर को भी इस अभियान के जरिए खास रूप से प्रस्तुत किया है।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा, “हर स्कोडा कार को उच्च स्तर की परफॉर्मेंस, सटीक नियंत्रण और शानदार डायनेमिक्स के लिए डिजाइन किया गया है। हमारे लिए मोटरस्पोर्ट डीएनए सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि हर स्कोडा का मूल स्वभाव है। यही सोच हमारे ‘ग्रेटेस्ट ऑन अ ट्रैक’ अभियान की नींव है।”

उन्होंने कहा कि यह अभियान परफॉर्मेंस को सभी ग्राहकों तक पहुंचाने की रणनीति का हिस्सा है, जिससे हर सेगमेंट की स्कोडा कार बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव, सुरक्षा और आत्मविश्वास प्रदान कर सके।

कोएएसटीटी ट्रैक पर बनाया रिकॉर्ड

यह रिकॉर्ड कोयंबटूर ऑटोमोटिव स्पोर्ट्स एंड टेक्निकल ट्रेनिंग (COASTT) ट्रैक पर बनाया गया। स्कोडा की पांच कारों के बेड़े ने रिले फॉर्मेट में कुल 12 मिनट 30.97 सेकंड का समय दर्ज किया। इस दौरान पिट-लेन बदलाव भी शामिल थे।

इस रिकॉर्ड में शामिल कारों में काइलैक 1.0 एटी, कुशाक 1.5 डीएसजी, स्लाविया 1.5 डीएसजी, ऑक्टाविया आरएस और कोडियाक सिलेक्शन एलएंडके शामिल थीं।

ऑक्टाविया आरएस ने 3.8 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 2 मिनट 10.85 सेकंड का सबसे तेज समय दर्ज किया। वहीं, काइलैक ने 2:31.6, कुशाक ने 2:29.7, स्लाविया ने 2:27.63 और कोडियाक सिलेक्शन एलएंडके ने 2:26.34 का समय हासिल किया।

कंपनी का कहना है कि इस रिकॉर्ड ने स्कोडा ऑटो इंडिया को देश का सबसे तेज और सुरक्षित वाहन बेड़ा साबित किया है।

मोटरस्पोर्ट विरासत को मिली नई पहचान

स्कोडा ऑटो की मोटरस्पोर्ट यात्रा वर्ष 1901 से शुरू हुई थी। वर्ष 1975 में स्कोडा 130 आरएस के साथ पहली बार आरएस बैज पेश किया गया था। यही विरासत आज कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो में भी देखने को मिलती है।

भारत में स्कोडा के लाइनअप में काइलैक एसयूवी, स्लाविया सेडान, कुशाक एसयूवी, कोडियाक 4x4 और ऑक्टाविया आरएस जैसी परफॉर्मेंस-केंद्रित कारें शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि यही डीएनए उसके नए ‘G.O.A.T’ अभियान की असली ताकत है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.