बाराबंकी में दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा विशाल पेड़, दो की मौत

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अचानक विशाल पेड़ गिर जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार टिकैतनगर क्षेत्र के बेलसर-टिकैतनगर मार्ग पर मेहंदीपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर पड़ा। हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कई लोग सवार थे। पेड़ के नीचे दबने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मृतकों की पहचान लाल रावत और विकास के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.