CM शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बेकसूर साबित हुआ बलिया का राज सिंह, बहन बोलीं- “मेरी मां की परवरिश गलत नहीं”

बलिया : पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गलत पहचान के चलते गिरफ्तार किए गए बलिया निवासी राजकुमार सिंह उर्फ राज सिंह को आखिरकार रिहा कर दिया गया। मामले में नया मोड़ आने के बाद राज सिंह की बहन और प्रयागराज हाईकोर्ट की अधिवक्ता दीपशिखा सिंह ने भाई की बेगुनाही पर भरोसा जताते हुए मीडिया और सीबीआई का आभार व्यक्त किया।

दीपशिखा सिंह ने कहा कि उन्हें शुरू से ही अपने भाई और अपनी मां की परवरिश पर पूरा विश्वास था। उन्होंने कहा, “मेरा भाई पूरी तरह निर्दोष था, इसी वजह से आज वह सुरक्षित हमारे बीच है। मैं पहले दिन से कह रही थी कि मेरा भाई ऐसा घिनौना अपराध कभी नहीं कर सकता। मेरी मां की परवरिश गलत नहीं है। हम तीनों भाई-बहनों को ऐसे संस्कार नहीं दिए गए हैं कि हम किसी के साथ गलत करें।”

यह भी पढ़े - 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट का सामान और तमंचा बरामद

उन्होंने आगे कहा कि मीडिया और सीबीआई टीम ने निष्पक्षता से जांच कर सच सामने लाने का काम किया, जिसके लिए वह उनका धन्यवाद करती हैं।

अयोध्या से लौटते वक्त हुई थी गिरफ्तारी

राज सिंह ने अपनी गिरफ्तारी का घटनाक्रम बताते हुए कहा कि वह परिवार के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद लौटते समय रास्ते में खाना खाने के लिए एक ढाबे पर रुके थे। इसी दौरान यूपी पुलिस की एसओजी टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

राज सिंह के मुताबिक, बिना पर्याप्त जांच-पड़ताल के केवल नाम के भ्रम में उन्हें आरोपी मान लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में उन पर जुर्म कबूल करने का दबाव बनाया गया और डराया-धमकाया गया।

राज सिंह ने कहा, “मुझसे कहा जा रहा था कि बोलो यह काम तुमने किया है। झूठ बोलने पर एनकाउंटर की धमकी दी जा रही थी। बंगाल ले जाने के बाद भाषा की भी दिक्कत थी और हर कोई मुझे अपराधी की नजर से देख रहा था।”

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पश्चिम बंगाल में नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की 6 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना बंगाल चुनाव परिणाम आने के दो दिन बाद हुई थी। मामले की जांच सीबीआई कर रही थी। जांच के दौरान बलिया निवासी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि, बाद में गहन जांच और सबूतों के आधार पर यह स्पष्ट हो गया कि राज सिंह की गिरफ्तारी गलत पहचान के कारण हुई थी। इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

CM शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बेकसूर साबित हुआ बलिया का राज सिंह, बहन बोलीं- “मेरी मां की परवरिश गलत नहीं” CM शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बेकसूर साबित हुआ बलिया का राज सिंह, बहन बोलीं- “मेरी मां की परवरिश गलत नहीं”
बलिया : पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गलत पहचान के चलते गिरफ्तार किए...
पश्चिम बंगाल के नेता के सहयोगी हत्याकांड में बलिया से आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्तौल समेत हथियार बरामद
Barabanki Crime News: बाराबंकी में अलग-अलग घटनाओं से सनसनी, झाड़ियों में महिला का शव मिला, नहर में उतरा वृद्धा का शव
डीएम ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की, कहा- समय पर मिले वेतन और मानदेय
Road Accident : सड़क दुर्घटनाओं पर सख्त हुए सीएम योगी, बोले- हर जीवन अनमोल, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.