बाराबंकी: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला-पुरुष का शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रामनगर/बाराबंकी: रेलवे ट्रैक के अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव पाए गए। जिसमे एक शव महिला का तथा दूसरा पुरुष का है। रेलवे पुलिस की सूचना पर मुकामी पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के मुताबिक बुढ़वल रेलवे स्टेशन से बिंदौरा जाने वाले रेल मार्ग पर रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में लाश पड़ी होने की सूचना पाकर आर पी एफ पुलिस मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस के द्वारा सूचना देखकर जीआरपी बुढ़वल रामनगर थाने की पुलिस टीम को भी मौके पर बुलाया गया। 

रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में लगभग 62 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया। तलाशी के दौरान कोई भी सामान एवं टिकट बरामद नहीं हुआ। पुलिस के द्वारा मृतक की पहचान करने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। रामनगर थाने के उपनिरीक्षक जयचंद सिंह ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

इसके अलावा एक अज्ञात महिला का शव चौकाघाट और घाघरा घाट के बीच स्थित रेलवे पुल के नीचे पड़ा मिला। महिला का शव काफी क्षत-विक्षत  था और उसकी उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास बताई गयी। सूचना पाकर घाघरा घाट चौकी इंचार्ज आदित्य कुमार मौके पर पहुंचे महिला सिपाहियों से तलाशी कराई गई, लेकिन मृतका के पास टिकट आदि कोई प्रपत्र नहीं मिला जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.