बाराबंकी : संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दो व्यक्तियों के शव, जांच में जुटी पुलिस 

रामनगर/ बाराबंकी: थाना रामनगर व मसौली में अलग अलग दो व्यक्तियों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में देखे गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  ग्राम ततेहरा मजरे पिपरी महार निवासी 25 वर्षीय राजू पुत्र राममनोहर का शव महादेव भैरमपुर मार्ग के मधवा जलालपुर मोड़ के पास देखा गया।

ग्रामीणों की सूचना पर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे चौकी इंचार्ज महादेवा धर्मेंद्र शुक्ला ने मृतक  की शिनाख्त कर आवश्यक लिखापढ़ी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दूसरा शव मसौली थाना के त्रिलोकपुर रानीबाजार सड़क मार्ग से पुरेजबर गाँव जाने वाले लिंक मार्ग पर देखा गया। घटना की सूचना पर पहुंचे त्रिलोकपुर चौकी इंचार्ज रणजीत यादव ने मृतक की शिनाख्त 32 वर्षीय आरिफ पुत्र महबूब,मथुरा थाना निवासी के रूप में की है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  ये भी पढ़ें -बहराइच: भारी बारिश से फूस का मकान गिरा, बाल-बाल बचे परिवार के लोग

खबरें और भी हैं

Latest News

डीएम ने 25 विभागीय एजेंडों की समीक्षा की, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी, कई अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश डीएम ने 25 विभागीय एजेंडों की समीक्षा की, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी, कई अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों...
क्रेज़ी क्रेटोस बनी क्राफ्टन इंडिया राइजिंग स्टार इनविटेशनल 2026 की पहली चैंपियन
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने ईपीएफओ के साथ शुरू की नई डिजिटल सुविधा, अब पीएफ भुगतान होगा आसान
Ballia News : पुरास के मठिया गांव में दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, अवैध खनन पर एफआईआर और वाहन सीज करने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.