- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बांदा
- बांदा में सघन बैंक चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण
बांदा में सघन बैंक चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण
बांदा। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के नेतृत्व में बुधवार को जनपद भर में सघन बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बैंकों, एटीएम और अन्य वित्तीय संस्थानों के आसपास लूट, छिनैती, चोरी व टप्पेबाजी जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
पुलिस ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की। साथ ही सुरक्षा गार्डों को निर्देशित किया गया कि ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े कराए जाएं, ताकि यातायात बाधित न हो और वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
चेकिंग के दौरान बैंकों और एटीएम के आसपास संदिग्ध रूप से खड़े या घूम रहे व्यक्तियों एवं वाहनों की भी जांच की गई। संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें चेतावनी देकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
