बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच जारी

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी 40 वर्षीय शशिप्रताप सिंह की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक की मौत विषाक्त पदार्थ के सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े - बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह प्रेम और सौहार्द्र के माहौल में संपन्न

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.