- Hindi News
- बिजनेस
- स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कुशाक लॉन्च की, वैल्यू, सेफ्टी और परफॉर्मेंस पर जोर
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कुशाक लॉन्च की, वैल्यू, सेफ्टी और परफॉर्मेंस पर जोर
जबलपुर। स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी रिफ्रेश्ड एसयूवी ‘नई कुशाक’ की कीमतों की घोषणा करते हुए ग्राहकों को डिलीवरी शुरू करने की जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार, यह मॉडल वैल्यू, सेफ्टी और ड्राइविंग डायनामिक्स के मामले में नए मानक स्थापित करने के उद्देश्य से पेश किया गया है।

स्कोडा के अनुसार, नई कुशाक में टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, एलईडी हेडलैंप और टेललैंप, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, सेगमेंट-फर्स्ट आठ-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और रियर सीट मसाजर जैसी सुविधाएं भी शामिल की गई हैं।
कंपनी ने कहा कि वाहन को 5-स्टार ग्लोबल एनसीएपी सेफ्टी रेटिंग प्राप्त है और इसमें 40 से अधिक सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि नई कुशाक के माध्यम से कंपनी यूरोपीय तकनीक को अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने और बेहतर वैल्यू प्रदान करने के अपने लक्ष्य को आगे बढ़ा रही है।
कंपनी के अनुसार, यह मॉडल 183 से अधिक शहरों में 325 से ज्यादा टचपॉइंट्स के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है और इसके साथ विस्तारित वारंटी एवं सर्विस पैकेज भी दिया जा रहा है।
