नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला: मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

वाराणसी। नवरात्रि मेले के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने मैहर स्टेशन पर 19 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।

रेलवे के अनुसार, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-छपरा, चेन्नई-छपरा, सूरत-छपरा, वलसाड-मुजफ्फरपुर, रक्सौल-एलटीटी, दुर्ग-नौतनवा, पुणे-गोरखपुर, रांची-एलटीटी और बनारस-पुणे सहित कुल 20 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है।

यह भी पढ़े - Ballia News : किशोरी लापता, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

इन ट्रेनों का ठहराव 5 मिनट का होगा, जिससे श्रद्धालुओं को मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर में दर्शन के लिए सुविधा मिलेगी। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से ट्रेनों की समय-सारणी की जानकारी के लिए हेल्पलाइन 139, रेल मदद ऐप या आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.