- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- संविदाकर्मियों का मानदेय बढ़ेगा, एक अप्रैल से नई दरें लागू
संविदाकर्मियों का मानदेय बढ़ेगा, एक अप्रैल से नई दरें लागू
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्सिंग पर कार्यरत संविदाकर्मियों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विभागों द्वारा नई सेवा शर्तों के साथ संशोधित मानदेय को टेंडर प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है।
नई दरों के तहत चौकीदार और चपरासी का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया जा रहा है। कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और अनुवादक को करीब 23 हजार रुपये दिए जाएंगे। सीनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर को 30 से 31 हजार रुपये, स्टैटिस्टिकल ऑफिसर को 29 हजार रुपये तथा सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर और सीनियर प्रोग्रामर को 37 हजार रुपये तक मानदेय देने की तैयारी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने भी अपने यहां तैनात कर्मियों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया है। इसके तहत कंप्यूटर ऑपरेटरों का मानदेय 15,600 रुपये से बढ़ाकर 23 हजार रुपये (ईपीएफ सहित) किया जाएगा, जबकि प्रोग्रामरों को लगभग 29 हजार रुपये और चपरासियों को 18 हजार रुपये मासिक दिए जाएंगे।
विभिन्न विभागों द्वारा इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है, ताकि नई दरों के अनुसार भुगतान में कोई बाधा न आए।
