बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी हुआ पम्पिंग सेट भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 18 मार्च को एक व्यक्ति ने अपने खेत से पम्पिंग सेट चोरी होने की सूचना दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी किया गया पम्पिंग सेट उपाध्यायपुर क्षेत्र में एक गौशाला में छिपाकर रखा गया है।

यह भी पढ़े - बलिया : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन

सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने 15 मार्च की रात मधुबनी क्षेत्र से पम्पिंग सेट चोरी कर गौशाला में छिपा दिया था और इस बारे में गौशाला मालिक को भी जानकारी थी।

इसके बाद पुलिस ने गौशाला मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों की निशानदेही पर चोरी का पम्पिंग सेट बरामद किया गया, जिसकी पहचान शिकायतकर्ता से कराई गई।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.