- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में आंधी-बारिश बनी काल : दीवार गिरने से महिला की मौत, तीन बकरियां भी दबकर मरीं
बलिया में आंधी-बारिश बनी काल : दीवार गिरने से महिला की मौत, तीन बकरियां भी दबकर मरीं
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मटिही गांव में शुक्रवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ईंट की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बकरियां भी मलबे में दबकर मर गईं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि तभी झोपड़ी के पास की ईंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। दीवार के मलबे में सुभावती देवी और तीन बकरियां दब गईं।
दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने महिला और बकरियों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
गंभीर हालत में सुभावती देवी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में तीनों बकरियों की भी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
