कन्नौज में बीईओ निलंबित, बिना मान्यता स्कूल संचालन पर कार्रवाई न करने का आरोप

कन्नौज। बिना मान्यता के निजी स्कूल संचालित होने और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न करने के आरोप में तालग्राम के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रमेश चन्द्र चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद उन्हें कानपुर स्थित एडी बेसिक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

बताया गया कि तालग्राम ब्लॉक क्षेत्र के राजकुमारी मेवाराम हायर सेकेंडरी स्कूल, डमरपुरवा के खिलाफ कई बार शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता बदन सिंह ने आरोप लगाया था कि स्कूल में बिना मान्यता के कई कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।

मामले की पूर्व में जांच भी कराई गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शिकायत शासन स्तर तक पहुंची। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश कामता राम पाल के निर्देश पर सहायक शिक्षा निदेशक, शिक्षा निदेशालय प्रयागराज डॉ. बृजेश मिश्र ने बीईओ रमेश चन्द्र चौधरी के निलंबन का आदेश जारी किया।

इस मामले की जांच मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर को सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार बीईओ तालग्राम के पास नगर शिक्षा अधिकारी कन्नौज का अतिरिक्त प्रभार भी था। अधिकारियों द्वारा निजी स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और स्कूल बंद कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आरोप है कि बीईओ ने कोई कार्रवाई नहीं की।

बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि स्कूल संचालक और शिकायतकर्ता आपस में रिश्तेदार हैं, फिर भी मामले में आवश्यक कार्रवाई न होने के कारण शासन स्तर से बीईओ के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.