- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News :संदिग्ध मौत मामले में पति गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप
Ballia News :संदिग्ध मौत मामले में पति गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गायघाट निवासी डॉली यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायत में कहा गया है कि 3 मई 2026 को डॉली की मौत की सूचना मिली। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने मिलकर उसकी हत्या की है।
इस मामले में पति सत्येंद्र यादव, सास सुशीला देवी, ससुर सुग्रीव यादव, जेठ पिंटू यादव व पप्पू यादव, ननद रिंकू देवी, जेठानी सुशीला देवी और तारकेश्वर यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
हल्दी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सत्येंद्र यादव (26) को कठही डीह बाबा स्थान तिराहा, बबुआपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
