इस समर बड़े राज़ के साथ लौट रहा है इंडियन सुपरहीरो, 29 मई को रिलीज होगी जैकी श्रॉफ की ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’

मुंबई, मई 2026: जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीज़र रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता और चर्चा का माहौल बन गया था। अब यह फिल्म 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ज़ी स्टूडियोज़ और आमदावाद फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म भारतीय सुपरहीरो जॉनर में एक नया और भावनात्मक रंग जोड़ती नजर आ रही है। फिल्म दर्शकों को ऐसी दुनिया में ले जाती है, जहां कल्पना, मासूमियत और रहस्य मिलकर एक खास सिनेमाई अनुभव तैयार करते हैं।

यह भी पढ़े - ‘पति पत्नी और वो दो’: आयुष्मान खुराना बोले—ईमानदार इंसान, लेकिन हालातों में फंसा किरदार

टीज़र में एक बच्चे की कल्पनाओं से भरी दुनिया दिखाई गई है, जिसमें दादा और पोते का रिश्ता एक अनोखे सुपरहीरो सफर में बदल जाता है। कहानी में सिर्फ भावनात्मक पहलू ही नहीं, बल्कि एलियंस और रहस्यमयी घटनाओं का रोमांच भी देखने को मिलेगा, जो फिल्म को और दिलचस्प बनाता है।

फिल्म में जैकी श्रॉफ एक बेहद अलग और भावनात्मक किरदार में नजर आएंगे। अपने रोल को लेकर जैकी श्रॉफ ने कहा, “द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो के जरिए हम हर बच्चे का सपना पूरा कर रहे हैं। अगर आपकी आत्मा जवान रहे और आपकी रीढ़ 90 साल तक मजबूत रहे, तो वही असली सुपरहीरो है। बच्चों के सपने हमेशा सबसे पहले आने चाहिए।”

नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक मनीष सैनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रतीक स्मिता पाटिल, भाग्यश्री दसानी, शरत सक्सेना, मिहिर गोडबोले, दुर्गेश कुमार, सहर्ष शुक्ला, शिवांश चोरगे और कुमार सौरभ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

भावनाओं, रोमांच और रहस्य से भरपूर ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ इस समर दर्शकों को एक अनोखा अनुभव देने के लिए 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.