अपहरण और पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रसड़ा कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अपहरण और पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त तेजबहादुर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया था कि 21 मई 2026 को उसकी नाबालिग पुत्री को तेजबहादुर गुप्ता निवासी नसीरपुर थाना रसड़ा बहला-फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बावजूद पुत्री का कोई पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़े - बलिया में घर में घुसकर जानलेवा हमला, कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर केस दर्ज

इसी क्रम में गुरुवार को उपनिरीक्षक सर्वजीत सोनकर अपने हमराह आरक्षी हरिओम यादव के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गढ़िया क्रासिंग के पास से अभियुक्त तेजबहादुर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 87, 137(2), 64 बीएनएस तथा 5एल/6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.