बलिया में 22 लाख की शराब बरामद, तस्कर फरार

बलिया। दोकटी थाना पुलिस ने गैर प्रांत तस्करी के लिए ले जाई जा रही एक पिकअप वाहन से 3105 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार दोकटी थाना की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान शोभा छपरा-बैरिया मार्ग से मठ धजु गिरि की मठिया-लक्ष्मण छपरा मार्ग की ओर जा रही एक पिकअप संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। पुलिस को देखते ही चालक वाहन को सड़क किनारे पीपल के पेड़ के पास खड़ा कर फरार हो गया।

यह भी पढ़े - बांसडीह पेयजल योजना में लापरवाही पर सख्ती, जल निगम ने ठोका 10 लाख का जुर्माना

पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें पीले रंग के तिरपाल से ढकी शराब की पेटियां मिलीं। वाहन को थाने लाकर जांच की गई, जहां विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कुल बरामद शराब की मात्रा 3105 लीटर बताई गई है।

पुलिस ने पिकअप वाहन को सीज कर दिया है। मामले में वाहन स्वामी प्रदीप कुमार वर्मा निवासी बहादुरपुर कारी तथा अज्ञात चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.