- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में घर में घुसकर जानलेवा हमला, कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर केस दर्ज
बलिया में घर में घुसकर जानलेवा हमला, कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर केस दर्ज
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के ग्राम शेर (बड़की शेरिया) में घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से किए गए जानलेवा हमले के मामले में एसीजेएम (फास्ट ट्रैक कोर्ट) के आदेश पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 6 अक्टूबर 2024 की बताई जा रही है।
बताया गया कि जान बचाने के लिए मुन्ना घर के अंदर भागा, लेकिन आरोपित लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस गए और उसकी पिटाई करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे रामनाथ वर्मा पर भी हमला किया गया।
आरोप है कि अमित वर्मा ने रामनाथ के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। हमले में मुन्ना वर्मा के सिर में भी गंभीर चोटें आईं।
परिजनों ने घायल रामनाथ को जिला चिकित्सालय बलिया में भर्ती कराया था।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक तक शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली।
थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सभी छह आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
