- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया के चार खंड शिक्षा अधिकारियों को मिला पीईएस पद पर प्रमोशन
बलिया के चार खंड शिक्षा अधिकारियों को मिला पीईएस पद पर प्रमोशन
On
बलिया : उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को प्रादेशिक शैक्षिक सेवा (पीईएस) समूह-क के पदों पर पदोन्नति दी गई है। इस सूची में बलिया जनपद के चार खंड शिक्षा अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। प्रमोशन के बाद ये अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), जीआईसी प्रधानाचार्य और वरिष्ठ डायट प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किए जा सकते हैं।
पीईएस पद पर पदोन्नत होने वालों में खंड शिक्षा अधिकारी रेवती डीपी सिंह, बेलहरी के राजीव गंगवार, पंदह के अनूप गुप्ता तथा नगरा के आरपी सिंह शामिल हैं।

प्रमोशन की सूचना मिलते ही बीएसए कार्यालय बलिया में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यालय के कर्मचारियों ने सभी अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस दौरान कार्यालय का वातावरण काफी उत्साहपूर्ण और खुशनुमा रहा।
खबरें और भी हैं
बलिया के चार खंड शिक्षा अधिकारियों को मिला पीईएस पद पर प्रमोशन
By Parakh Khabar
घाघरा किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, पहचान को लेकर संशय
By Parakh Khabar
कॉन्टिनेंटल टायर्स ने भोपाल में खोला पहला प्रीमियम ड्राइव स्टोर
By Parakh Khabar
“कृपाचार्य कर्तव्य और धर्म के प्रति अडिग गुरु थे” : चेतन्य अदीब
By Parakh Khabar
कांग्रेस से कमंडल तक: कैसे बदलती रही उत्तर प्रदेश की सियासत
By Parakh Khabar
Latest News
27 May 2026 16:27:32
बलिया : गंगा दशहरा के अवसर पर भृगु काशी के पवित्र गंगा तट पर महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम के तत्वावधान...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
