- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया रेलवे स्टेशन से शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सोने का लॉकेट और नकदी बरामद
बलिया रेलवे स्टेशन से शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सोने का लॉकेट और नकदी बरामद
बलिया। जीआरपी बलिया ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का एक सोने का लॉकेट और नकदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से बलिया और गाजीपुर में चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक सोने का लॉकेट और 7,100 रुपये नकद बरामद हुए। जांच में पता चला कि बरामद नकदी में 3,600 रुपये जीआरपी बलिया तथा 3,500 रुपये जीआरपी गाजीपुर सिटी में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित हैं। बरामद सोने के लॉकेट का भी खुलासा कर लिया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी कर उसे बेच देता था और उसी से अपना खर्च चलाता था। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
