Ballia News : पूर्व प्रधान पर सागौन के पेड़ काटने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर चोरी का मुकदमा दर्ज

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के इन्दौर गांव के पूर्व प्रधान बृजेश कुमार पांडेय के खिलाफ चोरी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सुरेश चन्द पाण्डेय के अनुसार, जनवरी 2025 में वह अपनी पत्नी के साथ जिले से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोप है कि पूर्व प्रधान ने उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर उनके खेत से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के छह सागौन के पेड़ कटवा लिए और उनका उपयोग अपने मकान निर्माण में कर लिया।

यह भी पढ़े - Ballia News : पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय थाने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, पूर्व प्रधान बृजेश कुमार पांडेय ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने हिस्से की भूमि पर खड़े पेड़ों को कटवाया है। उनके अनुसार, विपक्षी उन्हें जानबूझकर झूठे मामले में फंसाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जांच में स्पष्ट हो जाएगा कि संबंधित पेड़ उनकी निजी भूमि पर स्थित थे।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.