स्कूल में घुसकर शिक्षिका से सोने की चेन छीनी, बदमाश फरार; पुलिस जांच में जुटी

बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहिम टोला टंडवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह दिनदहाड़े दो बदमाशों ने सहायक अध्यापिका के गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद शिक्षकों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय इब्राहिम टोला टंडवा में मऊ जनपद के परासी नरहरपुर निवासी अनुपमा सिंह पटेल सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे वह विद्यालय में मौजूद थीं। इसी दौरान दो अज्ञात युवक स्कूल परिसर में पहुंचे और एक बच्चे के प्रवेश (एडमिशन) के संबंध में बातचीत करने लगे।

यह भी पढ़े - Ballia News : भरखरा चट्टी के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक अनियंत्रित होकर पलटी

आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों बदमाशों ने शिक्षिका को बातों में उलझाया और अचानक उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षिका से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तत्काल सर्विलांस और एसओजी टीम को लगाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चेन छीनने के बाद दोनों बदमाश बाइक से मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र की ओर फरार हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.