अपना दल (एस) ने 100 दिनों का रोडमैप किया जारी, 19 जुलाई को भोपाल में होगी अहम बैठक

भोपाल। अपना दल (एस) मध्य प्रदेश ने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को अपना आठवां ऑनलाइन सत्र आयोजित किया। बैठक में आगामी 100 दिनों की रणनीति पेश की गई और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन ने की। राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने प्रस्तुति के माध्यम से आगामी 100 दिनों का रोडमैप साझा किया।

बैठक में घोषणा की गई कि 19 जुलाई को भोपाल में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित होगी, जिसमें सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों में संगठनात्मक कार्यों और सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। वर्चुअल बैठक में प्रदेशभर के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह भी पढ़े - गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता

राष्ट्रीय महासचिव आर.बी. सिंह पटेल ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत अनुशासन है और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के कार्यों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना चाहिए।

राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि अगले 100 दिन मध्य प्रदेश में पार्टी के विस्तार के लिए निर्णायक साबित होंगे। उन्होंने बताया कि तैयार की गई रणनीति के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष (एससी-एसटी मंच) सत्य प्रकाश कुरील ने सामाजिक चेतना और वंचित वर्गों तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने पर बल दिया। राष्ट्रीय सचिव सूर्यभान सिंह ने सदस्यता अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।

बैठक में वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रताप सिंह सहित प्रदेशभर के कई पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। इनमें राजेश्वर मिश्रा, एस.आर. नागले, मोहित गुप्ता, कैलाश गावंडे, सीता शरण सिंह, डी.पी. पटेल, आर.के. सनोडिया, रौशन पटेल, गौरव प्रतीक सहित विभिन्न जिलों के अध्यक्ष शामिल थे।

बैठक के अंत में निर्देश दिया गया कि 19 जुलाई को भोपाल में होने वाली समीक्षा बैठक में सभी जिलाध्यक्ष अपनी कार्य रिपोर्ट के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में नई जिला एवं प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक समितियों की घोषणा भी की जा सकती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.