Ballia News : पुरास के मठिया गांव में दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के पुरास के मठिया गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले पक्ष के जितेंद्र गौड़ का आरोप है कि सोमवार शाम उनकी बहन शौच के लिए खेत गई थी। इस दौरान गांव के कमलेश यादव ने उसके साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती की। विरोध करने पर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। आरोप है कि जब परिवार शिकायत करने गया तो कमलेश, ददन, अजीत, चंदन, राजकुमार समेत अन्य लोग लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपितों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और मामला उठाने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़े - ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला दामाद गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

वहीं, दूसरे पक्ष की भागमनी देवी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए जवाबी तहरीर दी है। उनके अनुसार, उसी शाम उनका बेटा चंदन बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में जितेंद्र गौड़, अजीत, चंदन और जीउत गौड़ ने उसे रोककर मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह शिकायत करने आरोपितों के घर गईं तो वहां उन्हें और उनके बेटों के साथ लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.