- Hindi News
- गैजेट्स
- एआई+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, 'India’s Got Nova' के साथ पेश किया नया लॉन्च अनुभव...
एआई+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, 'India’s Got Nova' के साथ पेश किया नया लॉन्च अनुभव
भोपाल। एआई+ स्मार्टफोन्स ने अपनी नोवा सीरीज़ का विस्तार करते हुए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। लॉन्च के साथ ही एआई+ ने पारंपरिक तरीके से हटकर ‘India’s Got Nova’ नामक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसकी मेजबानी कॉमेडियन समय रैना और टेक विशेषज्ञ राजीव माखनी ने की।
एआई+ स्मार्टफोन के सीईओ और एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के संस्थापक माधव शेठ ने कहा कि आज ग्राहक अपनी जरूरतों और लाइफस्टाइल के अनुसार स्मार्टफोन चाहते हैं। इसी सोच के साथ नोवा सीरीज़ तैयार की गई है, जिसमें आकर्षक डिजाइन, भरोसेमंद परफॉर्मेंस, उपयोगी फीचर्स और पारदर्शी सॉफ्टवेयर अनुभव पर विशेष ध्यान दिया गया है।
Nova 2 Neo 5G के प्रमुख फीचर्स
Nova 2 Neo 5G पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले और बजट ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर, 6.745 इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, 48MP Sony IMX582 AI कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है। स्मार्टफोन में 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज, डुअल 5G सिम, IP65 रेटिंग और Android 16 आधारित NXTQuantum OS मिलता है।
वैरिएंट और कीमत
4GB + 128GB : ₹12,999
6GB + 128GB : ₹13,999
Nova 2 Pro 5G के प्रमुख फीचर्स
Nova 2 Pro 5G को कंटेंट क्रिएटर्स और हाई-परफॉर्मेंस यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 6.9 इंच FHD+ 144Hz पंच-होल डिस्प्ले, 48MP Sony IMX582 AI कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 13MP फ्रंट कैमरा, 6000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा कस्टमाइज़ेबल बैक लाइट, डुअल स्टीरियो स्पीकर, डुअल माइक्रोफोन, 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज और Android 16 आधारित NXTQuantum OS भी उपलब्ध है।
वैरिएंट और कीमत
6GB + 128GB : ₹14,999*
8GB + 128GB : ₹16,999*
*सभी प्रमुख बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर ₹1,000 तक के बैंक ऑफर के साथ।
दोनों स्मार्टफोन Flipkart और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
