Ballia News : युवक को गोली मारने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और खोखा कारतूस बरामद

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ के पास युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, रेवती थाना क्षेत्र के झरकटहां निवासी घायल अंगद सिंह (27) के पिता ने बैरिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 6 जुलाई की रात कोटवा मोड़ के पास पुरानी रंजिश के चलते शनि सिंह, हिमांशु सिंह, विनोद सिंह तथा कुछ अज्ञात लोगों ने उनके पुत्र को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़े - बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज

तहरीर के आधार पर बैरिया थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस टीम के साथ सोनबरसा चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर शनि सिंह पुत्र विनोद सिंह, निवासी कोटवा, थाना बैरिया को मठ योगेंद्रगिरि चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अंगद सिंह को गोली मारने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया है। वहीं, अन्य नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.