ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला दामाद गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

बलिया। उभांव थाना पुलिस ने ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को पीड़ित की पत्नी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके दामाद बसन्त कुमार गौतम ने उसके पति पर जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मऊ रेफर कर दिया।

यह भी पढ़े - बलिया: चोरी के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लैपटॉप समेत ₹1.44 लाख बरामद

तहरीर के आधार पर उभांव थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान सोमवार को उपनिरीक्षक नीरज यादव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी बसन्त कुमार गौतम पुत्र मुन्द्रिका प्रसाद, निवासी फरसाटार, थाना उभांव, को कुन्डैल नया ढाला रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.